रविवार, 24 अप्रैल 2016

सत्रहवीं केंद्रीय कार्यकारिणी की प्रथम सभा भोपाल में ...

         सत्रहवीं केंद्रीय कार्यकारिणी की प्रथम सभा भोपाल में ... 



अखिल भारतीय धा महेश्वरी सभा की सत्रहवीं केंद्रीय कार्यकारिणी की प्रथम सभा दिनांक ०१ मई २०१६ रविवार को नार्मदीय भवन तुलसी नगर भोपाल में स्थानीय समिति भोपाल द्वारा आयोजित की जा रही है. 

सभा में केंद्रीय कार्यकारिणी, महिला संगठन एवं युवा संगठन के पदाधिकारी एवं स्थानीय स्तर से अध्यक्ष सचिव भी आमंत्रित हैं. 

 उल्लेखनीय है कि वर्ष २०१६ हमारे समाज संगठन की स्थापना का ४० वाँ  वर्ष है।  4-5-6 जून १९७६ को हमारे समाज का प्रथम अधिवेशन खंडवा में आयोजित किया गया था जिसमे संविधान पारित किया गया था. 

यह वर्ष युवा संगठन की स्थापना का २५ वांं रजत जयंती वर्ष भी है।  वर्ष १९९१ में इंदौर में युवा संगठन का प्रथम अधिवेशन आयोजित किया गया था जिसमे इस संगठन की आधारशिला रखी गयी थी।  

यह वर्ष हमारे पूर्वजों द्वारा स्थापित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना का ८०१ वां वर्ष भी है. विक्रम संवत १२७२ में हमारे पूर्वजों ने ग्राम अवंतिपुर बड़ोदिया में इस मंदिर की स्थापना की थी।  केंद्रीय कार्यकारिणी का यह प्रयास है कि इस महान एवं प्राचीन धरोहर को समाज के 'आस्था स्थल' के रूप में पुनर्स्थापित किया जावे एवं प्रतिवर्ष एक दिवसीय मेला आयोजित यहाँ किया जाये। 

यह वर्ष अखिल भारतीय महिला संगठन द्वारा इंदौर में आयोजित प्रथम महिला अधिवेशन का पांचवां वर्ष भी है।  इस अधिवेशन के उपरांत समाज में सभी समितियों में महिलाओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित हुई है।  
केंद्रीय कार्यकारिणी समिति ने समाज की जनगणना एवं अविवाहित युवक युवतियों की जानकारी एकत्रण का कार्य करने का निर्णय लिया है।  साथ ही समाज की समस्त जानकारी वेब पोर्टल www.maheshwarisabha.org  पर ऑनलाइन की जा रही है।  

अतः इस ऐतिहासिक वर्ष में आयोजित प्रथम सभा में उपरोक्त सभी विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाना है।  
                                                             जय महेश 





शनिवार, 2 अप्रैल 2016

     नवीन कार्यकारिणी का गठन एवं प्रथम बैठक भोपाल में..... 


केंद्रीय कार्यकारिणी समिति के गठन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।  विभिन्न स्थानीय समितियों एवं वरिष्ठ समाज बंधुओं से चर्चा के उपरांत कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है।  सर्वप्रथम समितियों का परिसीमन किया जा रहा है एवं पहली बार समाज में जिला अध्यक्ष का पद सृजन किया गया है।  कार्य की सुगमता एवं स्थानीय समितियों को मार्गदर्शन हेतु इस पद का सृजन कियागया है।  आपको जानकर प्रसन्नता होगी की हमारे समाजबंधु १० राज्य के लगभग १२० स्थानों पर निवासरत हैं।  साथ ही लगभग ६ देशों में हम  निवासरत हैं।  

जनगणना एवं विवाह योग्य युवक युवतियों की जानकारी एकत्रण के सम्बन्ध में कल श्री श्याममोहन  गुप्ता इंदौर एवं श्री शरद सोमानी जी खंडवा से विस्तार से चर्चा हुई एवं इस हेतु डिज़ाइन किये गए फॉर्मेट को अंतिम स्वरुप  प्रदान कर प्रेस को छपाई हेतु उपलब्ध कराया।  आगामी गुड़ी पड़वा दिनांक ८ अप्रैल २०१६ से इस महती कार्य को प्रारम्भ करने की योजना है।  

नवीन कार्यकारिणी की प्रथम बैठक स्थानीय समिति  भोपाल द्वारा आयोजित की जा रही है।  दिनांक १ मई को होने वाली इस सभा की तैयारियां यथा एजेंडा निर्धारण एवं आमंत्रण इत्यादि शीघ्र भेजे जा रहे है।  

                                                              । जय महेश - जय समाज।