रविवार, 24 अप्रैल 2016

सत्रहवीं केंद्रीय कार्यकारिणी की प्रथम सभा भोपाल में ...

         सत्रहवीं केंद्रीय कार्यकारिणी की प्रथम सभा भोपाल में ... 



अखिल भारतीय धा महेश्वरी सभा की सत्रहवीं केंद्रीय कार्यकारिणी की प्रथम सभा दिनांक ०१ मई २०१६ रविवार को नार्मदीय भवन तुलसी नगर भोपाल में स्थानीय समिति भोपाल द्वारा आयोजित की जा रही है. 

सभा में केंद्रीय कार्यकारिणी, महिला संगठन एवं युवा संगठन के पदाधिकारी एवं स्थानीय स्तर से अध्यक्ष सचिव भी आमंत्रित हैं. 

 उल्लेखनीय है कि वर्ष २०१६ हमारे समाज संगठन की स्थापना का ४० वाँ  वर्ष है।  4-5-6 जून १९७६ को हमारे समाज का प्रथम अधिवेशन खंडवा में आयोजित किया गया था जिसमे संविधान पारित किया गया था. 

यह वर्ष युवा संगठन की स्थापना का २५ वांं रजत जयंती वर्ष भी है।  वर्ष १९९१ में इंदौर में युवा संगठन का प्रथम अधिवेशन आयोजित किया गया था जिसमे इस संगठन की आधारशिला रखी गयी थी।  

यह वर्ष हमारे पूर्वजों द्वारा स्थापित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना का ८०१ वां वर्ष भी है. विक्रम संवत १२७२ में हमारे पूर्वजों ने ग्राम अवंतिपुर बड़ोदिया में इस मंदिर की स्थापना की थी।  केंद्रीय कार्यकारिणी का यह प्रयास है कि इस महान एवं प्राचीन धरोहर को समाज के 'आस्था स्थल' के रूप में पुनर्स्थापित किया जावे एवं प्रतिवर्ष एक दिवसीय मेला आयोजित यहाँ किया जाये। 

यह वर्ष अखिल भारतीय महिला संगठन द्वारा इंदौर में आयोजित प्रथम महिला अधिवेशन का पांचवां वर्ष भी है।  इस अधिवेशन के उपरांत समाज में सभी समितियों में महिलाओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित हुई है।  
केंद्रीय कार्यकारिणी समिति ने समाज की जनगणना एवं अविवाहित युवक युवतियों की जानकारी एकत्रण का कार्य करने का निर्णय लिया है।  साथ ही समाज की समस्त जानकारी वेब पोर्टल www.maheshwarisabha.org  पर ऑनलाइन की जा रही है।  

अतः इस ऐतिहासिक वर्ष में आयोजित प्रथम सभा में उपरोक्त सभी विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाना है।  
                                                             जय महेश 





3 टिप्‍पणियां:

  1. सभी स्थानीय समिती को ये काम सोप देवे ताकि जल्द से जल्द डाटा ऑनलाइन किया जा सके

    जवाब देंहटाएं
  2. वेबसाइट में किसी भी समाज बंधू का मोबाइल नंबर किसी को भी ना दिखे सिर्फ समितियों को ही अधिकार दे ताकि किसी भी गलत क्रिया को रोका जा सके सिर्फ chat की सुविधा दी जा सकती हे

    जवाब देंहटाएं
  3. Jai Shri Krishna, sabhi badon ko Pranaam.
    Aap ke dwara Maheshwari itihaas pad Karan bahut jankari mili, par Aap se anurodh he kya Aap Baheti mein jitne bhi khap, upkhap hain unka vivaran, gotra, kuldevi, kuldevi ka sthan purn address ke saath Dene ka kasht karein, kyun ki him Baheti mein bahut confusion hai aur apni kuldevi ki pehchan nahi Karan pa rage. Krupiya is vishay par dhyan De.
    Anjana Baheti

    जवाब देंहटाएं