बुधवार, 8 जून 2016

       समूचे समाज में महेश नवमी  समारोह  तैयारियां प्रारम्भ 

Image result for maheshwari 72 khap photo
यह अत्यन्त प्रसन्नता  की बात है कि केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की सभा में किये गए गये अनुरोध  के  उपरांत हमारे समाज की सभी समितियों ने महेश  नवमी को समारोह पूर्वक मनाने  की तैयारियां शुरू कर दी हैं।  इस  महत्वपूर्ण आयोजन को लेकर सभी पदाधिकारियों में उत्साह है एवं जनगणना व अविवाहित युवाओं की  जानकारी एवं मंथन २०१६ का वितरण भी सभी  समाज बंधुओं को किया जा रहा है.

          महेश नवमी हमारे समाज का उत्पत्ति  दिवस है एवं   भगवान महेश हमारे आराध्य देवता हैं, केंद्रीय कार्यकारिणी का  यह भी प्रयास है कि  इस वर्ष हमारे 'आस्था स्थल' श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर' अवंतिपुर बड़ोदिया में भी भगवन महेश का अभिषेक एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित कर आशीर्वाद प्राप्त  जाये। इस हेतू आस पास  समितियों से अनुरोध किया जा रहा है.

          महेश नवमी के  आयोजन के उपरांत यह भी प्रयास है की शीघ्र वेब पोर्टल को ऑनलाइन कर सभी आई. टी. सेल के सदस्यों की वर्कशॉप आयोजित कर आवश्यक डेटा फीड करने के शुरुआत की  जाये।

           सभी समाजबंधुओं को महेश नवमी कार्यक्रम  सफलता हेतु अग्रिम शुभ कामनाएं एवं बधाई।

                                                                                जय महेश। 

इंदौर, ०८ जून २०१६ 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें